Home / Odisha / कटक सीडीए में आरएस इलेक्ट्रिकल्स दुकान का उद्घाटन 

कटक सीडीए में आरएस इलेक्ट्रिकल्स दुकान का उद्घाटन 

कटक. सीडीए सेक्टर 6 स्थित आरएस इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान का उद्घाटन किया गया. कटक के युवा समाजसेवी एवं सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने आरएस इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान यहां के स्थानीय लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाेला है. इस दुकान में इलेक्ट्रिकल्स एवं होम अप्लायंसेज  के सभी सामान मिलेगी.

 शहर के वरिष्ठ समाजसेवी नथमल चनानी ने फीता खोलकर दुकान का शुभारंभ किया. वही युवा समाजसेवी एवं श्याम भक्त नरेश गनेरीवाल ने नारियल फोड़ा साथ ही बीजेडी आप्रवासी सामुख्य के राज्य संयोजक  नंदलाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर  दुकान का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर कटक के उद्योगपति विजय खंडेलवाल, सुनील मुरारका एवं कमल सिकारिया ने वर्मा को शुभकामना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
इस दुकान के उद्घाटन में  विशेष रुप से प्रकाश अग्रवाल (छोटू), सुनील शर्मा , मुकेश कुमार वर्मा का काफी सराहनीय योगदान रहा. आर.एस.  इलेक्ट्रिकल्स के प्रोप्राइटर श्री शैलेश कुमार वर्मा ने सभी समाज बंधुओं एवं उद्घाटन समारोह में पहुंचे अमित मुधड़ा, उमेश ठाकुर, मोहन अग्रवाल, सुरेश कमानी, मनोज शर्मा, पदम भावसिंहका, राममूर्ति तिवारी, मुकेश सिंह, रंजन सिन्हा, कपिल देवराम, प्रदीप सिंह, पवन धानुका  सहित समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया.
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …