-
लायन दीपक अग्रवाल सचिव, लायन राकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष
सुधाकर कुमार शाही, कटक
लायन अशोक सुल्तानिया लायंस क्लब, कटक के अध्यक्ष बने हैं. इनके साथ-साथ लायन दीपक अग्रवाल सचिव तथा लायन राकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने हैं. यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को लायंस क्लब आफ कटक का 48वां स्थापना समारोह आयोजित किया गया था. कोरोना महामारी की स्थिति के कारण समारोह का आयोजन सीमित संख्या में भागीदारी के साथ किया गया. इसमें 35 सदस्यों और मेहमानों ने भाग लिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि लायन महेश जेठालिया, पीडीजी-322 सी-2 ने नई टीम को बधाई देते हुए सम्मानित किया. इस नई टीम में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सदस्यों को शामिल किया गया. इस मौके पर लायनेस अध्यक्ष लायन हिमांशु बाला पटनायक ने भी अपनी टीम के साथ शपथ ली और समारोह के संयोजक लायन अविनाश संतुका ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
