Home / Odisha / ढेंकानाल में 14.2 किलोग्राम पैंगोलिन की खाल को जब्त, दो गिरफ्तार

ढेंकानाल में 14.2 किलोग्राम पैंगोलिन की खाल को जब्त, दो गिरफ्तार

ढेंकानाल. जिले में वन अधिकारियों ने आज सुबह राज्य के बाहर से तस्करी कर लाए जा रहे 14.2 किलोग्राम पैंगोलिन की खाल को जब्त कर लिया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ढेंकानाल वन प्रभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी), जबलपुर द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया था. पुलिस ने पैंगोलिन खाल के अलावा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था.

आरोपियों की पहचान ढेंकानाल थाना क्षेत्र के बनमाली प्रसाद निवासी रत्नाकर राउत (51) और बाजी चौक निवासी फिरोज खान (52) के रूप में हुई है. वन विभाग ने कहा कि उन्हें स्थानीय अदालत में भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …