कटक. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कटक शाखा एवं बीजू जनता दल युवा संगठन जीवन बिंदु के संयुक्त प्रयास से रविवार को आलम चंद बाजार स्थित श्याम बाबा मंदिर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बीजू महिला जनता दल राज्य उपाध्यक्ष एवं मारवाड़ी महिला समिति कार्यकारिणी सदस्य सम्पत्ति मोड़ा एवं बीजू युवा जनता दल राज्य सचिव सौम्यदीप घोष के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया. कोरोना महामारी की इस कठिन परिस्थिति में जहां रक्त की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, उस वक्त ब्लड बैंकों में रक्त की कमी बढ़ती जा रही है. इसको ध्यान में रखते हुए रक्त संग्रहित करने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया. बीजद राज्यसभा सांसद सुभाष सिंह ने फीता काटकर एवं कटक के पूर्व विधायक एवं बीजू जनता दल के कटक अध्यक्ष देवाशीष सामंतराय ने दीप प्रज्ज्वलन करके रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. समाज के काफी प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस शिविर में उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं रक्तदान के प्रति और अधिक जागरूकता लाने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन करना अति महत्वपूर्ण बताया. इस शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में मधुसूदन साहू, नथमल चनानी, अविनाश खेमका, श्याम सुंदर मोड़ा, सुनील मुरारका, शैलेश कुमार वर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, एंजेल संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मातृशक्ति कटक के पदाधिकारी, लायंस पर्ल, लायंस प्राइड, सैल्यूट तिरंगा कटक के पदाधिकारी इत्यादि सभी ने उपस्थित रहकर शिविर आयोजकों की सराहना की. राष्ट्रीय रक्तदान प्रमुख संध्या अग्रवाल की उपस्थिति में कटक शाखा की पूर्व अध्यक्ष चंदा संतुका, अध्यक्ष रमा बजाज के नेतृत्व, सचिव अर्चना चौधरी एवं शाखा रक्तदान प्रमुख रितु मोड़ा के तत्वावधान में शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में शाखा सह सचिव बबिता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्या रेखा धानुका, अनिता चौधरी, मीरा सांगानेरिया, किरण सुल्तानिया, कविता संतुका एवं बीजू युवा जनता दल के युवाओं का परिश्रम एवं योगदान सराहनीय रहा. सम्पत्ति मोड़ा ने श्याम बाबा मंदिर के ट्रस्टियों व पवन चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

