समय सीमा पर लोन न चूकाने का खामियाजा
संबलपुर। खेतराजपुर के जानेमाने व्यापारी कमल अग्रवाल का निवास कुर्क कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनलाल अग्रवाल के पुत्र कमल अग्रवाल ने युनियन बैंक ऑफ इंडिया से लाखों रूपया लोन लिया था। निर्धारित समय सीमा पर जब कमल ने लोन वापस नहीं किया गया तो बैंक की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद जब जवाब नहीं दिया गया तो बैंक अधिकारियों ने पुलिस की सहायत पर उनकी निवास पर छापामारा ओर घर का सील कर दिया है। घर के बाहर बैंक की ओर से एक नोटिस भी चश्पा दिया गया है। यह घटना फिलहाल पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
