Home / Odisha / गंजाम में सेप्टी टैंक में दम घुटने से तीन की मौत

गंजाम में सेप्टी टैंक में दम घुटने से तीन की मौत

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में कल शाम एक सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गयी. यह हादसा बिक्रमपुर गांव में पी सिद्धेश्वर रेड्डी नामक एक व्यक्ति के घर में हुआ.

मृतकों की पहचान एम सदानंद रेड्डी, कृष्णा रेड्डी और तारानेया रेड्डी के रूप में हुई है. सदानंद टैंक के अंदर काम करने वाले राजमिस्त्री थे. अन्य दो सिद्धेश्वर के पड़ोसी थे.

जानकारी के मुताबिक, सदानंद टैंक की मरम्मत में लगे हुए थे. शाम के समय जब वह बाहर नहीं आये और जवाब नहीं दिया, तो कृष्ण और तारानेया उसे बचाने के लिए टैंक के अंदर गए, लेकिन ये दोनों पड़ोसी भी बाहर नहीं आए. इसके कुछ ही मिनटों में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तीनों को बाहर निकाला और एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए.

एमकेसीजी एमसीएच में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. गोपालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की आगे जांच की है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …