Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 1,648 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 1,648 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 1 हजार 648 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 55 हजार 974 हो गई है. अभी तक राज्य में 9 लाख 30 हजार 418 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं,  जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 20 हजार 287 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  इन नये मामलों में से 955 संगरोध से हैं,  जबकि 693 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. इनमें कटक जिले में सर्वाधिक 335 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले में 89 तथा बालेश्वर जिले में 83 संक्रमित मिले है. बरगड़ जिले में 17 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 77,  जबकि बलांगीर जिले में 01 संक्रमित की पहचान की गई है. बौध से 5,  कटक जिले में 335 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

इसी तरह देवगढ़ जिले में 01,  ढेंकानाल जिले में 54 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में 5,  गंजाम जिले में 11,  जगतसिंहपुर जिले में 112 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 113 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 9 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 11 संक्रमित मिले हैं,  जबकि कंधमाल जिले में 15 संक्रमित मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 50 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 21 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 230 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले में 6, मालकानगिरि जिले में 35 संक्रमित मिले हैं. मयूरभंज जिले में 77,  नवरंगपुर जिले में 12 संक्रमित मिले हैं,  जबकि नयागढ़ जिले में 73 संक्रमितों की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 07,  पुरी जिले में 67 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 21,  संबलपुर जिले में 24,  सोनपुर से 10 संक्रमितों की पहचान हुई है. इसी तरह सुंदरगढ़ जिले में 33 व स्टेट पूल में 44 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 13 गिरफ्तार

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 694 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 24, 22, 750 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …