केंदुझर. जिले के भुइयां जुआंग पिरह वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुशाकला पंचायत के रबा गांव में आज सुबह दो हाथियों के शव पाये गये.
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात हाथियों का झुंड गांव में भोजन की तलाश में आया था. आज तड़के स्थानीय लोगों ने देखा कि उनमें से दो मृत पड़े हैं.
इसकी सूचना पाते ही की वन विभाग के कर्मी डीएफओ स्वयं मलिक के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. हाथियों की मौत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें एक शिशु है, जबकि दूसरी मादा हाथी है. वन कर्मियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद उनकी मौत के कारणों का पता चलेगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

