Home / Odisha / पति ने पत्नि को हथौड़े से पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

पति ने पत्नि को हथौड़े से पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

भुवनेश्वर. ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र रणपुर गांव से एक अभावनीय घटना सामने आयी है। पारिवारिक कलह को केन्द्र कर पति ने अपनी पत्नि की हथौड़ी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक महिला का नाम दीप्तिमयी जेना है। दोनों पति-पत्नि सरकारी शिक्षक हैं। सूचना मिलने के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने पति अरुण गिरफ्तार करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक दंपत्ति की 9 साल पहले शादी हुई थी। इनका एक बेटा एवं एक बेटी भी हैं। किसी कारण के चलते दोनों के बीच विवाद लगा रहता था। पति बारंबरा अपनी पत्नि के साथ मारपीट करता था। हालांकि मंगलवार को यह स्वरूप बदल गया और पति के हमले में पत्नि ने दम तोड़ दिया। पति अरुण द्वारा लोहे के हथौड़े से पत्नि दिप्ती के सिर पर कई बार हमला कर देने से पत्नि लहूलुहान हो गई और मौके पर उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना कोरई थना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त करने के साथ ही पति गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की अधिक छानबीन कर रही है। एक उच्च शिक्षित परिवार में इस तरह घटना ने सभी को चकित कर दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …