भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 282 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 39 हजार 752 हो गई है. अभी तक राज्य में 9 लाख 9 हजार 639 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 25 हजार 641 है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 1 हजार 315 संगरोध से हैं, जबकि 967 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 592 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
अनुगूल जिले में 61 तथा बालेश्वर जिले में 146 संक्रमित मिले है. बरगड़ जिले में 17 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 71, जबकि बलांगीर जिले में 09 संक्रमित की पहचान की गई है. बौध से 10, कटक जिले में 289 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
इसी तरह देवगढ़ जिले में 06, ढेंकानाल जिले में 55 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में 08, गंजाम जिले में 17, जगतसिंहपुर जिले में 73 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 111 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 11 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 12 संक्रमित मिले हैं, जबकि कंधमाल जिले में 20 संक्रमित मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 62 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 51 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 592 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरापुट जिले में 40, मालकानगिरि जिले में 32 संक्रमित मिले हैं. मयूरभंज जिले में 141, नवरंगपुर जिले में 12 संक्रमित मिले हैं, जबकि नयागढ़ जिले में 83 संक्रमित की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 02, पुरी जिले में 127 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 15, संबलपुर जिले में 18, सोनपुर से 07 संक्रमितों की पहचान हुई है. इसी तरह सुंदरगढ़ जिले में 67 व स्टेट पूल में 117 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

