भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 262 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इनमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 42 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख 45 हजार 471 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10 लाख 34 हजार 300 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2 हजार 741 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 153 संगरोध से हैं, जबकि 109 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 20 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 132 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
अनुगूल जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. बालेश्वर जिले में 12 संक्रमित मिले हैं. बरगड़ जिले में 1, भद्रक जिले में 5 संक्रमितों की पहचान की गई है. बलांगीर व बौध जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. कटक जिले में 21 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसी तरह देवगढ़ जिले में 3 संक्रमित मिले हैं. ढेंकानाल जिले में 5 संक्रमित मिले हैं. गजपति जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 3 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 6 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 2 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी व कंधमाल जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. केन्द्रापड़ा जिले में 8 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. खुर्दा जिले में 132 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले में 1 संक्रमित मिला है. मालकानगिरि जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मयूरभंज जिले में 5 संक्रमित मिले हैं, जबकि नवरंगपुर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. नयागढ़ जिले में 2 संक्रमित मिले हैं. नुआपड़ा जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. पुरी जिले में 1 संक्रमित की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 1 संक्रमित मिला है. संबलपुर जिले में 14 संक्रमित मिले हैं. सोनपुर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. सुंदरगढ़ जिले में 6 व स्टेट पूल में 31 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
आंकड़े एक नजर में
नये स्वस्थ हुए: 309
अब तक कुल परीक्षण: 22839154
अब तक कुल पाजिटिव: 1045471
अब तक कुल स्वस्थ हुए: 1034300
अब तक कुल सक्रिय मामले: 2741
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

