
संबलपुर। जालान स्टेट में जारी श्रीराम कथा के दौरान पूरे इलाके में रामभक्ति की बयान बह रही है। पूरम पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी की शुभ मुख से रामचरित्र मानस की पंक्ति सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। रोजाना सैकड़ो की संख्या में लोग अपने अराध्य की जीवन चरित्र सुनने जालान पहुंच रहे हैं। उनके आवभगत हेतु आयोजक भी दिनरात एक किए हुए हैं। श्रीराम कथा की तीसरी संध्या साध्वी जी ने राम के विभिन्न चरित्रों की व्याख्यान किया और कैसे श्री राम मर्यादा पुरूषोत्तम बने इसकी विस्तारित जानकारी दिया। श्रीराम कथा को लेकर पूरे जालान स्टेशन को केशरिया रंग में रंग दिया गया है। शहर के अन्य इलाकों में भी साध्वी जी की बड़ी-बड़ी फोटो आउटलेट लगाया गया है। शहर के सभी चौक-चौराहों पर गेरूआ झंडा लगाया गया है। कुल मिलाकर जालान स्टेट समेत शहर के अन्य इलाकों में श्रीराम कथा का शुमार देखा जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
