Home / Odisha / कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीज न हों भयभीत

कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीज न हों भयभीत

  • घरों में क्वारेंटाइन रहकर चिकित्सकों के परामर्श से इलाज करने की अपील

  • मई के दूसरे सप्ताह में संक्रमण की दर में आयेगी कमी – डीएमईटी

भुवनेश्वर. राज्य के मेडिकल एजुकेशन व ट्रेनिंग के निदेशक डा सीबीके मोहंती ने कोरोना के हल्के लक्षण वाले लोगों से कहा कि आपको भयभीत होने की जरूरत नहीं है. आप घरों में ही संगरोध में रहें तथा आनलाइन चिकित्सकों के परामर्श से अपना इलाज करें. उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी परिस्थिति की कल्पना करके डरने की जरूरत नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन मई माह के दूसरे सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में कमी आयेगी. वर्तमान तक ओडिशा में कोरोना की स्थिति ठीक है. कोरोना के सामान्य लक्षण वाले मरीज भयभीत होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. उन्हें यह सलाह दी जा रही है कि वे भयभीत न हों तथा घरों में आइसोलेशन में रहें. डाक्टर से सलाह लेकर इलाज करें. गंभीर मरीजों को हम अस्पतालों में ले रहे हैं. यदि ऐसा किया गया तो मरीजों के जीवन को बचाया जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि राज्य में आक्सिजेन का अभाव नहीं है. अधिक मात्रा में आक्सिजन होने के कारण हम दूसरे राज्यों को सहायता कर पा रहे हैं. राज्य में अभी तक बेड की कमी नहीं है. अधिक बेड की व्यवस्था करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …