Home / Odisha / टांगी से 10 लाख रुपये मूल्य का चंदन बरामद

टांगी से 10 लाख रुपये मूल्य का चंदन बरामद

सुधाकर कुमार शाही, कटक

कमिश्नरेट पुलिस ने टांगी क्षेत्र से 10 लाख रुपये मूल्य का चंदन बरामद किया है. बुधवार को टांगी क्षेत्र के एक रसानंद साहू के पास से 10 लाख रुपये मूल्य का चंदन जब्त किया गया है. उसके कब्जे से चंदन के कुल 22 टुकड़े बरामद किए गए.

जानकारी के अनुसार, चौद्वार पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. पुलिस ने बताया कि चंदन की लकड़ी का वजन लगभग 91.65 किलोग्राम है. साहू पर आईपीसी और ओडिशा वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …