Home / Odisha / बीजद के जीवन बिंदु के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रहित

बीजद के जीवन बिंदु के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रहित

राजगांगपुर. बीजद के जीवन बिंदु कार्यक्रम के तहत बीजू युवा जनता दल की तरफ से केसरामाल पंचायत चर्च के पास स्थित केसेरामाल ब्वायज यूपी स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर का शुभारंभ बीजू जनता दल के जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो, ओडिशा मो परिवार एवं जीवन बिन्दु के सुंदरगढ़ संयोजन, राज्य कार्यकारिणी सभापति बैकुंठ नायक, सुंदरगढ़ बीजू युवा जनता दल के सभापति देवेंद्र प्रशाद माझी के तत्वाधान में रक्तदान किया गया. केसेरामाल बीजू युवा जनता दल के महासचिव मनोज बेहेरा की संयोजन में आयोजित उक्त शिविर में कुल 120 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर के दौरान बीजद के पूर्व राज्य कार्यकरिणी सदस्य बेनरडिट तिर्की ने रक्तदान रक्तदाताओं को एक गमछा ओढ़ाकर उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, राजेंद्र लेंका, नगर महासचिव अब्दुस सलाम, उपाध्यक्ष राकेश नन्दा, मोहमद तौहीद मौजूद रहे.  रक्तदान शिविर में केसरामाल पंचायत के बीजद कार्यकर्ताओं में मनाई बेहरा प्रीतम कुल्लू, दीफोर टेटे, राजू सिंह, सुशील मिंज, दिलीप टोप्पो, विशाल टेटे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सफल संचालन किया.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …