Home / Odisha / दो मई तक कुआंखाई नदी पर पुराने पुल से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

दो मई तक कुआंखाई नदी पर पुराने पुल से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

भुवनेश्वर. कटक-भुवनेश्वर को जोड़ने वाले एनएच-16 पर कुआंखाई नदी पर पुराने पुल से दो मई तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस पुल की आज से मरम्मत की जा रही है. यह जानकारी देते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने यात्रियों को सूचित किया है कि मरम्मत का काम आज से शुरू होगा और दो मई तक चलेगा. इस दो महीने की अवधि के दौरान सार्वजनिक और वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी. कमिश्नरेट पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है.

पुलिस ने कहा कि यात्री पुराने पुल के बजाय बीच के पुल का इस्तेमाल करेंगे. यात्रियों के लाभ के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है. मरम्मत के दौरान सुविधा के लिए इस पुल पर यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए वाहनों के मोड़ने की आवश्यकता है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …