भुवनेश्वर – शनिवार को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनायेगी। भुवनेश्वर के अलावा राज्य के जिला केन्द्रों व अन्य स्थानों पर पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक सुबह 10.30 बजे पार्टी कार्यालय नें ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भारत बचाओ–संविधान बचाव पदयात्रा निकाली जाएगी। केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीति, आर्थिक मंदी, महिलाओं के साथ दुष्कर्म आदि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक लागू किया है। पदयात्रा के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधि दल राज्यपाल प्रो गणेशीलाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को शामिल होने के लिए अनुरोध किया जाएगा।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
