Home / Odisha / पश्चिम ओडिशा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका लेगा राजेन्द्र कालेज – धर्मेन्द्र प्रधान

पश्चिम ओडिशा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका लेगा राजेन्द्र कालेज – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर । राजेन्द्र कालेज के 75वें वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्लाटिनम जुबुली कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हुआ। उपराष्ट्रपति एम बैंकेया नायडू के यहां पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह यहां उपस्थित नहीं हो सके। राज्यपाल प्रो गणेशीलाल व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहु की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों  ने एक स्मारिका का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि राजेन्द्र कालेज आगामी दिनों में बलांगीर व पश्चिम ओडिशा को आगे लेने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा। उन्होंने कहा कि अपने 75 वर्ष की यात्रा के दौरान यह महाविद्यालय इस इलाके के आकांक्षा का पूरा करने में सफल हुआ है। राज्य सरकार ने इसे विश्वविद्यालय की मान्यता प्रदान की है। इसमें शिक्षकों की कमी है, जिसे राज्य सरकार को पूरा करना चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …