भुवनेश्वर । राज्य के प्रमुख साहित्यकार तथा पूर्व मुख्य सचिव तरुणकांति मिश्र को ओडिया भाषा कैटागरी में केन्द्रीय़ साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त होगा। साहित्य अकादमी ने 2019 वर्ष के लिए 23 भाषाओं के लिए साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त करने वालों की नामों की घोषणा की। मिश्र को उनकी कथा संकलन भास्वती के लिए यह सम्मान मिलेगा। तीन सदस्यों की जूरी ने उनके नाम की अनुशंसा की है। उन्हें आगामी 25 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
