Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 778 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 778 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में  778  कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 313323 हो गई है. अभी तक राज्य में 303897 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 7748 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 778  नये मामलों में से 446  संगरोध से हैं, जबकि 332 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30  जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  अनुगूल जिले  में सर्वाधिक से 68 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले में  68, बालेश्वर जिले में 61 बरगढ़ जिले में 30, भद्रक जिले में 6, बलांगीर जिले में 29, बौध जिले में 3 तथा कटक जिले में 54 नये मामले सामने आये हैं.

इसी तरह  देवगढ़ जिले में 3, ढेंकानाल जिले में 12, गजपति जिले में 2, गंजाम जिले में 18, जगतसिंहपुर जिले में 40, जाजपुर जिले में 21, झारसुगुड़ा जिले में 30, कलाहांडी जिले में 13, कंधमाल जिले में 4, केन्द्रापड़ा जिले में 34, केन्दुझर जिले में 53, खुर्दा जिले में 61 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले में 10, मालकानगिरि जिले में 4, मयूरभंज जिले में 58, नवरंगपुर जिले में 10, नय़ागढ़ जिले में 4 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले में 5, पुरी जिले में 20, रायगड़ा जिले में 4, संबलपुर जिले में 40, सोनपुर से 2 तथा सुंदरगढ़ जिले में 64 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 13 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

 

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …