भुवनेश्वर । राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में अब अवकाश के लिए आफ लाइन आवेदन मान्य़ नहीं होंगे। अब उन्हें आन लाइन इसके लिए आवेदन करना होगा। राज्य सरकार के साधारण प्रशासन विभाग ने इसके लिए एक आनलाइन लीव मैनेजमेंट मड्यूल तैयार किया है, जिसे शीघ्र ही लागू किय़ा जाएगा। साधारण प्रशासन विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस व्यवस्था को आगामी पहली जनवरी से लागू किया जा सकता है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों में कार्य कर रहे नियमित कर्मचारियों को इसकी वेबसाइट पर लाग इन करना होगा और यहां अवकाश के लिए आवेदन करना होगा। संबंधित अधिकारी भी आनलाइन के जरिये ही उनके आवेदनों को मंजूरी दे सकेंगे। अवकाश मंजूर होने पर इसे कर्मचारियों के इ सर्विस बुक में अप़डेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा होने पर आफ लाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा ।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
