संबलपुर। मंगलवार की सुबह लक्ष्मीडुंगरी के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम हृदानंद प्रधान बताया गया है। मृतक स्थानीय लक्ष्मीडुंगरी मुहल्ले का रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
