संबलपुर। जिला ब्राह्मण समाज ने बैधनाथ चौक का नामकरण परशुराम चौक किए जाने की मांग की है। इस सिलसिले में समाज की ओर से नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। 19 दिसंबर 2017 को नगर निगम में बैधनाथ चौक को परशुराम चौक के नामपर नामित किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था। विडंबना का विषय यह है कि उस प्रस्ताव पर आजतक काम नहीं हो पाया है। ब्राह्मण समाज नगर निगम प्रबंधन की इस रवैए की निंदा करता है। बैधनाथ चौक का नामकरण जल्द से जल्द परशुराम चौके के नामपर नामित किए जाने की कार्रवाई आरंभ की जानी चाहिए। बताया जाता है कि नगर निगम आयुक्त ने ज्ञापन को पढ़ा और इस मामले पर त्वरित पदक्षेप उठाने का आश्वासन दिया है।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
