Home / Odisha / कलाहांड में चार माओवादी मारे गये

कलाहांड में चार माओवादी मारे गये

  •  मुठभेड़ में एक जवान जख्मी

भुवनेश्वर. कलाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडरांगी सारकी जंगल में एक मुठभेड़ में चार माओवादी मार गिराये गये हैं. यह जानकारी कलाहांडी के पुलिस अधीक्षक एसपी बी गंगाधर ने मीडिया को बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमों ने कलाहांडी-कंधमाल सीमा पर एक तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आज सुबह 11 बजे के आसपास भिड़ंत हो गयी. दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी. इस ऑपरेशन में चार माओवादी मारे गए और दुर्भाग्य से एक एसओजी जवान घायल हो गया. अंतिम रिपोर्ट आने तक एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की अधिक टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में भेजा गया था.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …