Home / Odisha / इस महीने पांच निम्न दबाव का क्षेत्र, फिर भी बारिश कम

इस महीने पांच निम्न दबाव का क्षेत्र, फिर भी बारिश कम

भुवनेश्वर. ओडिशा में मानसून की शुरुआत के बाद से सात और इस महीने में अकेले पांच निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है. इसके बावजूद राज्य में अभी भी तीन फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार, ओडिशा में एक जून से 25 अगस्त तक 838.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम है. मालकानगिरि में सबसे अधिक 1439.8 मिमी बारिश हुई, इसके बाद देवगढ़ में 1128.9 मिमी, संबलपुर में 973.9 मिमी, कोरापुट में 953.6 और ढेंकानाल में 949.1 मिमी बारिश हुई.
दूसरी ओर, पुरी में सबसे कम 569.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि खुर्दा 581.5 मिमी बारिश के साथ दूसरे स्थान पर रहा. कटक में 842.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में भद्रक में सबसे अधिक 29.9 मिमी बारिश हुई. उसके बाद जाजपुर में 21.6 मिमी और केंद्रापड़ा में 21 मिमी बारिश हुई, जबकि मालकानगिरि, बौध और नुआपड़ा में शून्य वर्षा दर्ज की गई.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …