Home / Odisha / श्रीमंदिर सेवायतों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व होम्योपैथिक प्रतिरोधक दवा आवंटन शुरू

श्रीमंदिर सेवायतों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व होम्योपैथिक प्रतिरोधक दवा आवंटन शुरू

पुरी. नीलाद्री भक्त निवास परिसर सेवायतों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण व होम्योपैथिक प्रतिरोधक दवा आवंटन की आज से शुरुआत हुई. गौरतलब है पिछले जून व जुलाई महीने में दो बार शिविर आयोजित हुई थी. इसमें 1200 सेवकों को दवा दी गयी थी. आज पहले दिन में 1150 सेवकों को यह दवाई दी गई. स्थानीय होम्योपैथी शोध संस्थान के अधिकारी डॉक्टर उमाकांत पृष्टि, डॉक्टर अक्षय कुमार पुष्टि, श्रीमंदिर सेवक कल्याण चिकित्सालय के होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंचानन प्रधान ने शिविर का संचालन किया. यह जानकारी सरकारी जनसंपर्क अधिकारी जीतेंद्र कुमार मोहंती ने दी.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …