-
नशामुक्त युवा समाज के निर्माण और राष्ट्र विकास में युवाओं की भूमिका पर दिया गया जोर
पुरी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माई भारत, पुरी तथा स्वयंसेवी संगठन संपर्क के संयुक्त तत्वावधान में श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा समाज’ था।
प्रतियोगिता में रुद्र प्रसाद दास ने प्रथम, रोजालिन राउत ने द्वितीय तथा आकाश प्रसाद दास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पुरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर
कार्यक्रम में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की सलाहकार परिषद के सदस्य ओम प्रियदर्शी छोटराय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं में देशप्रेम, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक दायित्वबोध और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा समाज का निर्माण विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी रचनात्मक ऊर्जा की अहम भूमिका होगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर शत्रुघ्न पाणिग्राही ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा स्वागत भाषण दिया। पुरी जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक संतोष कुमार सेठी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार मोहंती एवं पद्मनाभ पंडा तथा वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ बस्तिया सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माई भारत की पुरी जिला युवा अधिकारी संगीता महापात्र ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। संपर्क के महासचिव सौमेंद्र दास ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, अभिव्यक्ति एवं भाषण कौशल, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संपर्क के स्वयंसेवकों अभय अमित साहू, अभिषेक रथ, अंकित त्रिपाठी, शुभ प्रसाद शर्मा, अमित कुमार दाश, लोकनाथ पात्र, सौम्यरंजन महाराणा, विश्वजीत मिश्र, देवाशीष मोहंती, सिद्धांत शेखर महांति, राकेश सेठी, वासुदेव सेनापति, वर्षारानी भट्टाचार्य, आशीष लेंका, विष्णु प्रसाद बारिक, साई सुरभि दास और शुभस्वागतिका पुहाण ने सक्रिय सहयोग किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
