-
18,364 लोगों की मौत
भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले तीन वर्षों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 18,364 लोगों की जान गई है। इस अवधि में राज्यभर में कुल 37,149 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। राज्य के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
विधायक गौतम बुद्ध दास द्वारा राज्य में सड़क दुर्घटनाओं, उनमें हुई मौतों तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने ये आंकड़े प्रस्तुत किए।
मंत्री के अनुसार, वर्ष 2023 से 2025 के बीच भारी वाहनों से संबंधित 5,134 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 2,166 लोगों की मौत हुई।
वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, 2023 में राज्य में 11,992 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 5,739 लोगों की जान गई। वहीं, 2024 में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़कर 12,375 हो गई और इनमें 6,142 लोगों की मौत हुई।
इसी तरह, वर्ष 2025 में ओडिशा में 12,782 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 6,483 लोगों की मौत हुई।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
