कटक: ऐतिहासिक बालियात्रा 2026 के निचले मैदान में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के स्टॉल का उद्घाटन किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से आम जनता और ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
स्टॉल परिसर में एटीएम तथा ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) स्थापित किए गए हैं, ताकि लोगों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बैंक के कर्मचारी ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाओं, लाभों तथा इसके सरल उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
इसके अलावा, भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं तथा उनके लाभों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैंक की विभिन्न बीमा योजनाओं और ऋण सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
इस स्टॉल का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक, भुवनेश्वर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रबुध कुमार, डीजीएम सत्यनारायण वदलामणि, क्षेत्रीय प्रबंधक अश्मिन अनुपम प्रहराज तथा बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन कटक क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
