Home / Odisha / शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर

शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर

  •     नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर फोकस

  •     स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने एसएनसीयू टीमों और नवजात एंबेसडरों को किया सम्मानित

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने कहा कि राज्य सरकार शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए व्यापक कदम उठा रही है। गर्भावस्था से लेकर शिशु के तीन वर्ष की आयु तक मां और बच्चे के समुचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डॉ मुकेश महालिंग ने भुवनेश्वर स्थित मेफेयर कन्वेंशन में आयोजित समग्र बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह-2026’ के आयोजन के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली विभिन्न स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट टीमों और नवजात एंबेसडरों को सम्मानित किया।

में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं हो रहीं मजबूत

डॉ मुकेश महालिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। आरोग्य मंदिरों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ एसएनसीयू और न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

ओडिशा को लगभग 500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राज्य के प्रयासों के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा को लगभग 500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने जा रही है। इसे पूरे राज्य के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि एसएनसीयू और एनबीएसयू केंद्रों में 500 से 600 ग्राम तक वजन वाले अत्यंत कम वजन के नवजात शिशुओं को भी सफलतापूर्वक उपचार देकर नया जीवन दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता

मंत्री ने गर्भावस्था से लेकर बच्चे के तीन वर्ष की आयु तक मां और शिशु को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रचलित अंधविश्वासों को दूर करने और स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं, नर्सिंग अधिकारियों, शिशु रोग विशेषज्ञों और जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की निष्ठा एवं समर्पण ही स्वस्थ और समृद्ध ओडिशा के निर्माण का आधार है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त-सह-सचिव, सामाजिक कल्याण निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ओडिशा के मिशन निदेशक सहित राज्य के सभी 30 जिलों के वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में ओडिशा पवेलियन को रजत पुरस्कार

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी बधाई भुवनेश्वर। 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर …