Home / Odisha / चक्रवात अकवान: बाढ़ और जलभराव रोकने के लिए ओडिशा में नालों की सफाई तेज

चक्रवात अकवान: बाढ़ और जलभराव रोकने के लिए ओडिशा में नालों की सफाई तेज

भुवनेश्वर। चक्रवात अकवान के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट वाले जिलों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का व्यापक अभियान शुरू किया है। जल संसाधन विभाग की ओर से नालों की सफाई, गाद निकालने और जल प्रवाह में बाधा दूर करने के कार्य तेज किए गए हैं।

गंजाम, गजपति, कंधमाल, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कालाहांडी और बौध सहित भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 भुवनेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर अठारनाला के निकट गंगुआ नाला सहित संवेदनशील स्थानों पर जल निकासी में बाधा दूर करने का काम किया जा रहा है।

 गंजाम जिले में बेरहामपुर ड्रेनेज डिवीजन ने जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रमुख नालों की सफाई और निरीक्षण तेज कर दिया है। सपुआ नाला, बहाना नाला और सूर्या नाला में जमा गाद, कचरा, वनस्पति तथा अन्य अवरोध हटाए जा रहे हैं। जलभराव की आशंका वाले निचले इलाकों की पहचान कर निगरानी बढ़ाई गई है।

 दिगपहंडी ब्लॉक के फासिगुड़ा गांव के निकट तपतपानी नाला में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हो सके।

 विभाग ने नदियों, जलाशयों, तटबंधों और संवेदनशील जल निकासी मार्गों की निगरानी बढ़ा दी है। आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कर्मियों, मशीनों और संसाधनों को तैयार रखा गया है।

 सरकार का उद्देश्य बारिश के पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करना, बाढ़ एवं जलभराव का खतरा कम करना तथा चक्रवात के दौरान जनजीवन और संपत्ति की सुरक्षा करना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात ‘अकवान’ से निपटने के लिए ओडिशा में 45 अधिकारी विभिन्न जिलों में तैनात

नगर निकायों के अभियंता और मंत्रालयिक कर्मचारी राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों में जिला प्रशासन …