भुवनेश्वर,मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर शाखा के बहुप्रतीक्षित एमपीएल 4.0 की नीलामी मंगलवार को मास्टर कैंटीन स्थित स्वस्ति ग्रैंड में उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुई। नीलामी के साथ ही मारवाड़ी युवा मंच के सबसे बड़े खेल आयोजनों में शामिल एमपीएल 4.0 के आगामी मुकाबलों का मंच तैयार हो गया।
इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पिछले वर्ष की तीन टीमें शामिल हैं, जबकि तीन नई टीमों ने इस वर्ष प्रतियोगिता में प्रवेश किया है।
पिछले वर्ष की टीमों में डीआरएस सुपरकिंग्स के मालिक युवा राकेश अग्रवाल एवं युवा संजय अग्रवाल, आरएस रॉयल्स के मालिक युवा राहुल सेठिया एवं युवा सम्राट सिंघल तथा कलिंग वॉरियर्स के मालिक युवा रवि कनोडिया एवं युवा संदीप गोयल हैं।
इस वर्ष तीन नई टीमों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। फैंटोम वुल्व्स के मालिक युवा अंकित खंडेलवाल, राघव वॉरियर्स के मालिक युवा राम अग्रवाल तथा कल्कि इंफ्रा टाइटन्स के मालिक युवा अमित अग्रवाल एवं सिद्धार्थ चोरड़िया हैं।
इस बार की नीलामी की सबसे खास बात यह रही कि मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों को नीलामी स्थल पर उपस्थित रहकर पूरी नीलामी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखने का अवसर दिया गया। इससे कार्यक्रम में उत्साह और रोमांच कई गुना बढ़ गया। सदस्यों ने टीमों के गठन और खिलाड़ियों के चयन की पूरी प्रक्रिया को बेहद उत्साह के साथ देखा।
नीलामी का संचालन युवा कौशल डालमिया ने किया। अपनी ऊर्जावान, रोचक और मनोरंजक शैली से उन्होंने पूरे कार्यक्रम में जोश बनाए रखा। उपस्थित सदस्यों और टीम मालिकों ने उनके नीलामी संचालन के अंदाज की जमकर सराहना की।
एमपीएल 4.0 के संयोजक युवा जगमोहन पेरिवाल एवं युवा संजय अग्रवाल ने आयोजन की तैयारियों और नीलामी प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एमपीएल 4.0 समिति के सदस्य युवा कुणाल खोंवाला एवं युवा राजू सोनी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर के अध्यक्ष युवा विनीत अग्रवाल ने कहा कि एमपीएल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह सदस्यों को एक मंच पर लाने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और एकजुटता की भावना को बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि एमपीएल 4.0 पहले के संस्करणों से भी बड़ा और यादगार होगा तथा खेल के साथ सदस्यों के बीच मित्रता, सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत करेगा।
पूरी नीलामी प्रक्रिया का सफल संचालन एमपीएल 4.0 समिति द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों के समर्पण और प्रयासों से नीलामी सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
एमपीएल 4.0 को कट्टकवाला ज्वेलर्स, स्कैनोरा इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स, श्री कुंज, टेक्नोस्पोर्ट एवं वीफे इंटरनेट का सहयोग प्राप्त है।
छह टीमों, तीन नई टीमों और सदस्यों की बढ़ती भागीदारी के साथ एमपीएल 4.0 को मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर का अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जा रहा है। प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन करेगी, बल्कि सदस्यों के बीच भाईचारे, मित्रता और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करेगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
