भुवनेश्वर।ओडिशा विधानसभा का आठवां सत्र बुधवार से प्रारंभ हुआ। शीतकालीन सत्र के पहले दिन सर्वप्रथम दिवंगत पूर्व विधायकों एवं दिवंगत हुए ओडिशा पुलिस के पूर्व जवानों के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
विधान सभा सत्र प्रारंभ होते ही वन्देमातरम एवं जन गण मन का गायन किया गया । इसके बाद सदन के नेता तथा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पूर्व मंत्री रास बिहारी बेहेरा,पूर्व विधायक कान्हू चरण नायक,ओडिशा पुलिस के पूर्व कांस्टेबल अजय बा,हिमांशु राय तथा हाल ही के बाढ़ एवं भूस्खलन लमें मृत्यु वरण करने वाले लोगों के लिए शोक प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक,कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र काड़ाम तथा माकपा विधायक लक्ष्मण मुंडा ने इस शोक प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद व दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की सदगति की कामना के लिए एक मिनट मौन रखा गया। इसके बाद शोक प्रस्ताव पारित हो गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
