Home / Odisha / लोइसिंहा के कंदाजुरी सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में राज्यपाल को आमंत्रित किया

लोइसिंहा के कंदाजुरी सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में राज्यपाल को आमंत्रित किया

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने लोइसिंहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोइसिंहा ब्लॉक स्थित कंदाजुरी सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल डॉ. ब्रजमोहन राम को आमंत्रित किया है।

डॉ. महालिंग ने समारोह आयोजन समिति के सदस्यों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कंदाजुरी सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का शताब्दी समारोह एक गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल की उपस्थिति से यह ऐतिहासिक आयोजन और भी गरिमामय बनेगा।

Share this news

About desk

Check Also

चक्रवात ‘अकबन’ से निपटने के लिए ओडिशा पुलिस अलर्ट, सात जिलों में व्यापक तैयारियां

भुवनेश्वर ,संभावित भीषण चक्रवात ‘अकबन’ और अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए ओडिशा …