भुवनेश्वर,ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इस वृद्धि के साथ ही सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान नवंबर महीने के वेतन के साथ किया जाएगा।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों को भी राहत देते हुए उनके महंगाई राहत (टीआई) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। पेंशनभोगियों को भी बढ़ी हुई राशि नवंबर महीने की पेंशन के साथ मिलेगी।
राज्य सरकार के इस फैसले से लगभग साढ़े आठ लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस वृद्धि से कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
