Home / Odisha / भुवनेश्वर में 16 से फिर शुरू होगा सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण

भुवनेश्वर में 16 से फिर शुरू होगा सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण

भुवनेश्वर. ओडिशा की राजधानी शहर में कोविद मामलों के निरंतर बढ़ोतरी के बीच क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के निदेशक संघमित्र पति ने सोमवार को बताया कि 16 अगस्त से दूसरे चरण के सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दूसरे सीरो-सर्वेक्षण के लिए प्रक्रिया अत्यधिक महत्व रखती है, क्योंकि यह राजधानी में जुलाई संक्रमण की स्थिति को और दिखाएगा. चूंकि भुवनेश्वर में जुलाई में कोरोना मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गयी है. मध्य अगस्त की सर्वेक्षण रिपोर्ट भविष्य की कार्ययोजना तय करेगी.
आरएमआरसी के निदेशक ने पुरी और भुवनेश्वर में किए गए सर्वेक्षणों से पिछले परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कि पुरी के सीरो-सर्वेक्षण रिपोर्ट को पहले ही सरकार के साथ साझा किया जा चुका है और भुवनेश्वर सर्वेक्षण के निष्कर्ष कहते हैं कि 1.4 प्रतिशत लोगों ने वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित किया है. 14 जुलाई की रिपोर्ट जून के महीने में संक्रमण की तीव्रता को दिखाती है, क्योंकि मनुष्यों में एंटीबॉडी विकसित करने में लगभग चार सप्ताह लगते हैं. सर्वेक्षण रिपोर्ट जून के महीने से मेल खाती है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …