संबलपुर – आंचलिक परिवहन कार्यालय से एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शत्रुघ्न बिभार बताया गया है। गौरतलब है कि मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद आरटीओ कार्यालय में वाहनों के कागजात बनवाने हेतु लोगों की भीड़ जमा हो रही है। कार्यालय में सक्रिय दलाल इसका फायदा उठा रहे हैं और कागजात बनवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम की उगाही कर रहे हैं। जब पुलिस एवं प्रशासन को इस मामले की भनक लगी तो उन्होंने सख्त रवैया अख्तियार किया और आरटीओ परिसर में दलालों पर निगरानी रखना आरंभ किया। बुधवार को पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्यालय परिसर से ही शत्रुघ्न को गिरफ्तार किया। टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
