भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शानदार जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत विद्यार्थियों के विश्वास और छात्रहित के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।
उन्होंने विश्वास जताया कि परिषद के साथी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ विश्वविद्यालय में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।
प्रधान ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए छात्रहित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
