Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और आठ की मौत

ओडिशा में कोरोना से और आठ की मौत

  •  कुल मौतों की संख्या 177 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में ओडिशा में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में चार गंजाम जिले के हैं, जबकि सुंदरगढ़, खुर्दा, गजपति व नयागढ़ जिले के 1-1 शामिल हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले की एक 81 साल की महिला कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज से पीड़ित थीं.
इसी तरह खुर्दा जिले के एक 79 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह हाईपर टेंशन व अन्य बीमारियों से पीड़ित था. गंजाम जिले के एक 49 साल के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई है. नयागढ़ जिले के 82 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. वह डाइबिटिज, हाईपर टेंशन व अन्य बीमारियों से पीड़ित थी. सुंदरगढ़ के 52 साल के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह भी डाइबिटिज से पीड़ित था. स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले के 45 साल के एक पुरुष तथा 73 साल के एक पुरुष की कोरोना से मौत हो गई है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …