Home / Odisha / नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दिलाई सामूहिक शपथ

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दिलाई सामूहिक शपथ

भुवनेश्वर,  नशामुक्त समाज के निर्माण और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मंगलवार को सामूहिक नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विभाग के निदेशक श्री अनुज कुमार दास पटनायकअतिरिक्त शासन सचिव श्री अशोक कुमार बेहरियासंयुक्त निदेशक श्रीमती सुचेता प्रियदर्शिनी और उप निदेशक श्री अश्विनी कुमार भोई सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और नशामुक्ति की सामूहिक शपथ ली।

शपथ के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा अपने परिवारमित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

राज्यभर में मंगलवार को नशामुक्ति शपथ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के तहत स्कूलोंकॉलेजोंसरकारी कार्यालयोंपंचायतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी से सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता पैदा करना और लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …