Home / Odisha / दिवंगत होमगार्ड प्रदीप कुमार मार्था के परिवार को 6.55 लाख रुपये की सहायता

दिवंगत होमगार्ड प्रदीप कुमार मार्था के परिवार को 6.55 लाख रुपये की सहायता

भुवनेश्वर,  दिवंगत होमगार्ड प्रदीप कुमार मार्था के परिवार को ओडिशा के IPS अधिकारियों के योगदान से एकत्रित 6.55 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
ऑपरेशंस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एडीजीपी  (नक्सल विरोधी अभियान) संजीब पांडा ने दिवंगत प्रदीप कुमार मार्था की पत्नी उर्मिला मार्था को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर आईजीपी  (ऑपरेशंस) दीपक कुमार भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि होमगार्ड प्रदीप कुमार मार्था का 24 अप्रैल 2026 को भुवनेश्वर स्थित कैपिटल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह भुवनेश्वर स्थित IPS मेस में कार्यरत थे।
निधन के बाद से ही ओडिशा पुलिस की ओर से उनके परिवार को लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। इससे पहले 17 जून 2026 को मुख्यमंत्री राहत कोष से उर्मिला मार्था को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई थी।
इसी क्रम में 18 जून 2026 को सेवानिवृत्त IPS ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एल.सी. अमरनाथन ने परिवार को 1.12 लाख रुपये का चेक प्रदान किया था।
इसके अलावा, परिवार को सहायता प्रदान करते हुए उर्मिला मार्था को 15 अगस्त 2026 को भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट में होमगार्ड के पद पर नियुक्ति भी दी गई।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …