Home / Odisha / कोरोना से मुक्ति के लिए पुरी गोविंद गोधाम में रुद्राभिषेक यज्ञ

कोरोना से मुक्ति के लिए पुरी गोविंद गोधाम में रुद्राभिषेक यज्ञ

संत तुलसीदास जयंती को लेकर सामूहिक सुंदरकांड पाठ

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी

सुंदरकांड चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से आलीपड़ा के गोविंद गोधाम गोशाला परिसर में विश्व में कोरोना से मुक्ति के लिए रुद्राभिषेक यज्ञ आयोजित किया गया. ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव पंडित विष्णु चरण पंडा जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में ज्योतिष आचार्य नित्यानंद कर जी, पंडित कार्तिक पंडा,आचार्य रामचंद्र ,पंडित सौम्य रंजन आचार्य , मनोज कुमार पंडा, पुरुषोत्तम पंडा, हरप्रसाद महापात्र, त्रिलोचन त्रिपाठी, गणेश्वर पंडा, पीतांबर पंडा, अधिवक्ता स्नेहाशीष मोहंती प्रमुख उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम में अपना योगदान देने के साथ विश्व में अभी महामारी कोरोना का प्रकोप संपूर्ण रुप से समाप्त करने के लिए पूजा की.  इसके साथ में विश्व में गोवंश की सुरक्षा के लिए भी विशेष पूजा अर्चना की गयी .संत तुलसीदास की जयंती के उत्सव के चलते सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …