भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मंजूर किये गये साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि का सही रुप से उपयोग हुआ है कि नहीं, इसके लिए जानकारी लेने हेतु राज्य के फाइव टी सचिव कार्तिकेयन पांडियान ने बुधवार तड़के लिंगराज मंदिर का दौरा किया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडियान के इस दौरे के समय राज्य के लोक निर्माण के सचिव, खुर्दा के अतिरिक्त जिलाधिकारी तथा भुवनेश्वर के डीसीपी भी उपस्थित थे । इस दौरान उन्होंने मंदिर के बाहर व भीतर की स्वच्छता पर भी ध्यान दिया।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
