-
स्नान मंडप में चतुर्धामूर्ति के दिव्य दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पवित्र देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों और समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पवित्र देवस्नान पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान मंडप में भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की चतुर्धामूर्ति के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने इसे अपने जीवन का अत्यंत पावन और अविस्मरणीय क्षण बताया।
मुख्यमंत्री माझी ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु की असीम करुणा और आशीर्वाद से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति से परिपूर्ण हो तथा राज्य और देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय जगन्नाथ” के उद्घोष के साथ किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
