भुवनेश्रर । तकनीकी खराबी के कारण हावड़़ा- अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस राउरकेला रेलवे स्टेशन पर दो घंटों तक खड़ी रही। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें मरम्मत किये जाने के बाद ही गाड़ी आगे चल सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह 6.30 बजे य़ह ट्रेन राउरकेला स्टेशन पहुंची। इसके बाद उसके एस-4 बोगी में कुछ तकनीकी दिक्कत होने की बात का पचा चला। इसके बाद तकनीकी टीम इस बागी में आकर तकनीकी समस्या को ठीक किया। इसके बाद ही गाड़ी दो घंटे बाद चली।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
