Home / Odisha / समाजसेवी आदित्य दाश की मौत की संयुक्त जांच की मांग

समाजसेवी आदित्य दाश की मौत की संयुक्त जांच की मांग

  • जांच में कमिश्नरेट पुलिस को शामिल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भुवनेश्वर. समाजसेवी आदित्य दाश की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए केन्द्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा है. उन्होंने इसकी संयुक्त जांच की मांग की है. इस पत्र में षाड़ंगी ने कहा है कि एक युवा समाजसेवी की अस्वाभविक  मौत को लेकर लोगों में अनेक बातें चल रही हैं. उनकी मौत एक रहस्य बना हुई है. यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है, ऐसा संदेह हो रहा है. इस मामले की जीआरपी जांच कर रही है, लेकिन लगता है कि यह जांच संतुष्ट करने वाला नहीं है. ऐसे में भुवनेश्वर–कटक कमिश्नरेट पुलिस को जीआरपी के साथ मिलाकर जांच करने के लिए मुख्यमंत्री निर्देश दें. तब लोगों के मन से संदेह के बादल छट सकते हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …