Home / Odisha / आठवां केंद्रीय वेतन आयोग जुलाई में आएगा भुवनेश्वर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आठवां केंद्रीय वेतन आयोग जुलाई में आएगा भुवनेश्वर

  •     वेतन संशोधन पर होगी सीधी चर्चा

  •     कर्मचारी संगठनों और पेंशनधारकों को सुझाव देने का मिलेगा अवसर

  •     आयोग ने जारी की आधिकारिक सूचना

भुवनेश्वर। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आठवां केंद्रीय वेतन आयोग आगामी 6 और 7 जुलाई 2026 को भुवनेश्वर का दौरा करेगा। इस दौरान आयोग विभिन्न हितधारकों के साथ सीधी चर्चा करेगा और वेतन, भत्तों तथा पेंशन संशोधन से जुड़े सुझाव प्राप्त करेगा।

वेतनमान, भत्तों और पेंशन में अगले बड़े संशोधन के लिए गठित आयोग ने मंगलवार को आधिकारिक सूचना जारी कर संगठनों, संस्थानों, सेवा संघों और कर्मचारी संगठनों से बैठक के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सूचना के अनुसार इच्छुक पक्षों को निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ ज्ञापन जमा करने के बाद प्राप्त होने वाली विशिष्ट ज्ञापन पहचान संख्या भी देना अनिवार्य होगा।

आयोग ने कहा है कि केंद्र सरकार के संगठन, संस्थान तथा कर्मचारी संघ जो भुवनेश्वर में आयोग के साथ चर्चा करना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियां घोषित

आयोग द्वारा जारी सूचना में दो महत्वपूर्ण अंतिम तिथियां निर्धारित की गई हैं। आधिकारिक जालस्थल पर ज्ञापन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तथा भुवनेश्वर बैठक के लिए समय मांगने की अंतिम तिथि  15 जून 2026 मई है।

बैठक स्थल और समय बाद में होगा घोषित

आयोग ने स्पष्ट किया है कि बैठक का स्थान और अंतिम कार्यक्रम बाद में अलग से सूचित किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसी प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

ओडिशा के संगठनों के लिए बड़ा अवसर

आयोग का यह दौरा ओडिशा के कर्मचारी संगठनों और पेंशनधारकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे उन्हें राज्य से जुड़े विशेष मुद्दों, वेतन विसंगतियों, भत्तों और अन्य मांगों को सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इस चर्चा से भविष्य के वेतन ढांचे और पेंशन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आ सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …