Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी, और छह मरीजों की जान गयी

ओडिशा में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी, और छह मरीजों की जान गयी

  • कुल मृतक संख्या 97 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में कोरोना के कारण और छह संक्रमितों की मौत हो गई है. इस कारण राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. अन्य वजहों से मरने वालों की कुल संख्या 28 है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में पांच गंजाम जिले के हैं, जबकि एक गजपति जिले का है. मृतकों में एक महिला शामिल है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले के एक 70 साल के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह डाइबिटिज से पीड़ित था. गंजाम जिले के ही एक 40 साल के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है. इसी तरह गंजाम जिले के ही 42 साल के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है. वह डाइबिटिज से पीड़ित था. गंजाम जिले के एक 54 साल के व्यक्ति की भी कोरोने से मौत हो  गई है.

इसी तरह हाईपर टेंशन व डाइबिटिज से पीड़ित तथा कोरोना संक्रमित 52 साल के व्यक्ति की भी मौत हो गई है. गजपति जिले के 55 साल की एक कोरोना संक्रमित महिला की भी इससे मौत हो गई है. वह भी डाइबिटिज से पीड़ित थीं.

 

 

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …