Home / Odisha / कोविद अस्पताल की नर्सों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

कोविद अस्पताल की नर्सों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

  • प्रबंधक एवं फार्मासिस्ट गिरफ्तार

बालेश्वर. बालेश्वर कोविद अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है एवं अस्पताल के प्रबंधक ने उसके मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो भेजा है. अस्पताल प्रबंधक और फार्मासिस्ट के खिलाफ नर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. अस्पताल में नर्सों ने आरोप लगाया कि उन्हें फार्मासिस्टों द्वारा अस्पताल में नियमित रूप से दुर्व्यवहार किया जाता है. इसके खिलाफ अस्पताल की नर्सों ने शनिवार देर रात अस्पताल के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया, नर्सों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में आज दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इनकी पहचान कुरुडा स्थित कोविद ज्योति अस्पताल के प्रबंधक और फार्मासिस्ट के रूप में की गई.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …