-
सनपदर-देउली मार्ग किनारे बनी दुकान में सो रहे थे दोनों
-
देर रात लगी आग से इलाके में शोक
भुवनेश्वर। खुर्दा जिले के बेगुनिया थाना क्षेत्र के सनपदर इलाके में एक सड़क किनारे चाय दुकान में आग लगने से पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश कुमार साहू और उनके पुत्र लक्ष्मीधर साहू के रूप में हुई है।
बताया गया है कि दोनों शनिवार देर रात अपनी चाय दुकान के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और दोनों अंदर ही फंस गए।
राजेश कुमार साहू अपने बेटे के साथ सनपदर-देउली सड़क किनारे छोटी चाय दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर प्रशासन को सूचना दी, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग कैसे लगी। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है और सड़क किनारे छोटे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
